फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mumbai and Dubai Kidney Connection

किडनी का मुंबई और दुबई से कनेक्शन

Tue, 31 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 31 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mumbai and Dubai Kidney Connection
प्र‌तिकात्मक - फोटो : SELF

नरौली गांव के कल्लू हत्याकांड प्रकरण में अंग तस्करी का मामला पुलिस के सामने आ रहा है। अंग तस्करी संवेदनशील मुद्दा होने की वजह से पुलिस उसे पचाने की कोशिश में है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस के असफल होने की सबसे बड़ी बात भानुमति की बहन तक न पहुंच पाना है। उसकी बहन के करीबियाें के मुंबई और दुबई में होने की खबर है।

विज्ञापन


नरौली गांव के जमराज के बेटे कल्लू का 25 जनवरी की शाम अपहरण हुआ था। तीन दिन पहले कल्लू की उसके घर के  पास लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने ललुवा निषाद, उसकी पत्नी भानुमति व बबलू यादव और उसके बड़े भाई दीपू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दीपू को छोड़कर बाकी तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। कल्लू की गला दबाकर हत्या कि ए जाने की पुष्टि हो चुकी है। उसकी गायब किडनी मानव अंग तस्करी से मामले को जोड़ रही है। पुलिस के  हाथ लगे भानुमति के मोबाइल पर  मुंबई और दुबई से कॉल पहुंची है। भानुमति की खखरेरू में रहने वाली बहन के करीबियों का लोकेशन भी मुंबई और दुबई है। किडनी प्रत्यारोपण के भी तार जुड़ सकते हैं। भानुमति की बहन को किडनी की जरूरत होने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन


हत्याकांड के खुलासे को कॉल डिटेल खंगाली
किशनपुर थानाक्षेत्र के नरौली के कल्लू हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस ने अब सर्विलांस का सहारा लिया है। आरोपियों और उनसे बातचीत करने वाले सभी नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जाने लगी है। घटनाक्रम के ठोस साक्ष्य जुटाने के लिए ललुवा, भानुमति, बबलू के मोबाइल पुलिस ने जब्त किए हैं। तीनों मोबाइल की गहन छानबीन की जा रही है। म
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार दीपू यादव पर कई आरोप
हत्याकांड में फरार दीपू यादव पर कई आपराधिक आरोप हैं। उसके खिलाफ गांव की दो लड़कियों को भगा ले जाने के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गांव के तीन बच्चों के गायब करने का भी आरोप रहा है। उसने अपने साथी ललुवा के घर में भी डकैती डाली थी। उसको राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त है। जिस वजह से कई बार पुलिस से बच चुका है। इन दिनों इलाके  के ही एक दरोगा करीबी भी बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed