{"_id":"6a513e69bec50fa6bd09ae67","slug":"mud-house-collapses-in-the-rain-household-belongings-destroyed-after-being-buried-under-the-debris-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158338-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर गृहस्थी नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर गृहस्थी नष्ट
विज्ञापन
फ़ोटो-35-उकाथू गांव में ढहा मकान। संवाद
खागा। धाता ब्लॉक की ग्राम पंचायत उकाथू में बृहस्पतिवार रात तेज बारिश के दौरान एक रिहायशी कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। संयोग रहा कि हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर बैठे थे। इससे बड़ा हादसा बच गया। मकान गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
उकाथू निवासी अनिल कुमार ने बताया कि रात में भोजन करने के बाद परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान बारिश के कारण कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई बार सर्वे और दस्तावेज जमा कराने के बाद भी उन्हें अब तक आवास का लाभ नहीं मिला।
मजबूरी में परिवार कच्चे मकान में रह रहा था जो बारिश का दबाव नहीं झेल सका। उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।