फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Movement of two wheelers started from Yamuna bridge

Fatehpur News: यमुना पुल से दो पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू (बुंदेलखंड के ध्यानार्थ)

Fri, 09 Feb 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Movement of two wheelers started from Yamuna bridge
फोटो- 25- 24 जनवरी को प्रकाशित खबर।
विज्ञापन


फोटो- 26- 28 दिसंबर को प्रकाशित खबर।

फोटो- 27- 2 फरवरी को प्रकाशित खबर।
फोटो- 47- दतौली-बेंदा पुल से गुजरते बाइक सवार। संवाद
- पुल से निर्माण सामग्री हटते ही चार पहिया वाहन भी लगेंगे गुजरने
- निर्माण कार्य के चलते आठ महीने से बंद था पुल, बहुआ और ललौली में जाम से मिलेगी निजात


संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। मध्यप्रदेश, बुंदेलखंड और फतेहपुर को जोड़ने वाले दतौली-बेंदा यमुना पुल गुरुवार से दो पहिया व हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन दो पहिया वाहन पुल से गुजरे। आठ महीने बाद पुल से गुजरते वाहनों को देखकर राहगीरों ने राहत की सांस ली।
पुल से निर्माण सामग्री हटते ही हल्के वाहन भी गुजरने लगेंगे। इससे बहुआ और ललौली में जाम से लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से निजात तो मिलेगी ही साथ ही कानपुर आने-जाने वाले दुकानदारों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दतौली-बेंदा यमुना पुल मार्च-2023 में क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रयागराज से सेतु निगम की सर्वे टीम और दिल्ली की सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम ने जांच करने के बाद दतौली-बेंदा यमुना पुल को जर्जर घोषित कर दिया था। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने पुल से हल्के व भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून-2023 से निर्माण संस्था सन फील्ड मोरेर इंडिया कंपनी ने यमुना पुल की मरम्मत का काम शुरू किया। करीब आठ माह बाद दतौली-बेंदा यमुना पुल की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। पुल की रंगाई-पुताई और अन्य कार्य करके गुरुवार से दोपहिया वाहनों के लिए बेंदा पुल को खोल दिया गया। जल्द ही छोटे चार पहिया वाहन भी पुल से गुजरने लगेंगे।

कोट्स
- दतौली-बेंदा यमुना पुल पर गुरुवार दोपहर से दो पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। पुल से जल्द ही चार पहिया वाहन भी गजुरेंगे। प्रेम सिंह ठाकुर, मैनेजर, सन फील्ड मोरेर इंडिया लिमिटेड कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed