{"_id":"6a3d79123c134ff5f70e73b8","slug":"motorcyclist-killed-two-brothers-injured-after-being-hit-by-a-loader-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-157445-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो सगे भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो सगे भाई घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। फतेहपुर-बांदा टांडा मार्ग पर राधानगर क्षेत्र के शाह बाईपास के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार तीन सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह गांव के मजरे गोपालपुर निवासी हरिश्चंद्र के पुत्र राहुल रैदास, उदल और अश्वनी बाइक से फतेहपुर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल (25) की मौके पर मौत हो गई।
जबकि उदल और अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।