{"_id":"6ac15859144d408d5301efe8","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-four-wheeler-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163768-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फोटो-46- फाइल फोटो अरुण। स्रोत परिजन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरे रामपुर निवासी अरुण लोधी (20) ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार को वह पत्नी को उसके मायके मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव छोड़ने गया था।
शनिवार को बाइक से घर लौटते समय लखनऊ बाईपास के पास पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पिता प्रकाश ने बताया कि अरुण बाहर रहकर कमाता था। छोटा भाई रामलाल मैहर माता के दर्शन के लिए शनिवार दोपहर बाद पदयात्रा पर रवाना होने वाला था। उसकी विदाई में शामिल होने के लिए अरुण घर लौट रहा था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।