{"_id":"6ac15821fd27ef16c6020c7a","slug":"motorcyclist-dragged-for-20-meters-after-collision-with-loader-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163737-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लोडर की टक्कर के बाद 20 मीटर तक घिसटा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लोडर की टक्कर के बाद 20 मीटर तक घिसटा बाइक सवार, मौत
विज्ञापन
फोटो-04- फाइल फोटो राजपाल निषाद। स्रोत परिजन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में शनिवार को लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद युवक बाइक समेत करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। सड़क पर बने घिसटने के निशान हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे। पुलिस ने चालक को लोडर समेत पकड़ लिया है।
कोंडार के मजरे गोपाली खेड़ा गांव निवासी राजपाल उर्फ सोनू निषाद (22) हिमाचल प्रदेश की एक दवा कंपनी में काम करता था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। शनिवार दोपहर वह बहुआ कस्बे से बाइक से घर लौट रहा था। गौरी नहर पुल के पास लोडर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बाइक समेत करीब 20 मीटर दूर तक घिसटता चला गया।
हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण राजपाल की मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि कैमरों की फुटेज के आधार पर चालक को पकड़ लिया गया है। वहीं लोडर भी बरामद किया गया है।