{"_id":"698a3074da6e8b536f09f1db","slug":"motor-owners-staged-a-protest-after-their-underloaded-vehicles-were-fined-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-149077-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अंडरलोड वाहन का चालान करने पर मोटर मालिकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अंडरलोड वाहन का चालान करने पर मोटर मालिकों ने दिया धरना
विज्ञापन
फोटो-35-आरटीओ प्रयागराज आफिस के बाहर धरना देते मोटर मालिक।संवाद
खागा। फतेहपुर से सहसों प्रयागराज जा रहे एक वाहन को रोककर अवैध वसूली और पैसा न देने पर अंडरलोड वाहन का चालान करने के आरोपों को लेकर मोटर मालिकों ने आरटीओ प्रशासन प्रयागराज कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। मोटर मालिकों ने पीटीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और उत्पीड़न बंद करने की मांग उठाई।
किशनपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा निवासी प्राणेश कुमार वाहन स्वामी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक ट्रक खनिज लादकर फतेहपुर से सहसों प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में प्रयागराज की महिला पीटीओ ने वाहन को रोककर जांच की। आरोप है कि इस दौरान पीटीओ के गार्ड ने गाड़ी की चाबी निकाल ली और चालक का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद 64 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई।
प्राणेश कुमार का कहना है कि जब उन्होंने गाड़ी अंडरलोड होने की बात कही तो गार्ड ने ट्रक में आग लगाने की धमकी दी और गाली-गलौज की। वाहन को सड़क पर न चलने देने की बात कही गई और बिना तौल कराए ही एक लाख 16 हजार रुपये का चालान काट दिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित मोटर मालिकों का आरोप है कि प्रयागराज में खुलेआम वाहन स्वामियों का उत्पीड़न किया जा रहा है और अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरटीओ प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।