{"_id":"6098218b77850a6aba6b9ca7","slug":"mother-s-day-sadar-sdm-arrives-at-90-year-old-bhagwati-s-house-as-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसा मातृ दिवस जो हमेशा याद रहेगा: फतेहपुर में जब 90 वर्षीय भगवती के घर बेटा बन पहुंचे सदर एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा मातृ दिवस जो हमेशा याद रहेगा: फतेहपुर में जब 90 वर्षीय भगवती के घर बेटा बन पहुंचे सदर एसडीएम
Sun, 09 May 2021 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 09 May 2021 11:24 PM IST
सार
सदर एसडीएम प्रमोद झा 90 साल की भगवती पहुंचे थे। मातृ दिवस के अवसर पर उन्होंने दादी को राहत सामग्री भेंट की।
विज्ञापन
90 साल की भगवती से मातृ दिवस पर मिलने पहुंचे दर एसडीएम प्रमोद झा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुग-जुग जियो मोर पूत... भगवान तुमका तरक्की दे...! यह दुआ निकली है, सहबसी गांव की 90 साल की भगवती के जुबां से। दरअसल सदर एसडीएम प्रमोद झा उनसे मिलने पहुंचे थे। मातृ दिवस के अवसर पर उन्होंने दादी को राहत सामग्री भेंट की।
बात हो रही है असोथर ब्लॉक के सहबसी गांव की भगवती दादी की। पिछले साल लॉकडाउन में भगवती की एक वायरल फोटो ने देश-विदेश में भुखमरी और लाचारी की तस्वीर पेश की थी। तत्कालीन जिलाधिकारी संजीव सिंह ने फोटो का संज्ञान लिया तो पता चला कि भगवती दादी को डिमेंशिया है।

अपनी बीमारी के कारण उन्हें याद नहीं रहता कि क्या खाया है-क्या पहना है। पूर्व डीएम ने उनका जिला अस्पताल में उपचार करवाया और सदर एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व महकमे के लोगों को साथ लेकर अपने वेतन से भगवती दादी के लिए गांव में पक्का मकान, शौचालय, रसोईघर औऱ घर के सामने की पक्की सड़क बनवाई।
रविवार को मातृ दिवस के अवसर पर सदर एसडीएम प्रमोद झा भगवती दादी से मिलने सहबसी गांव पहुचे। जहां उन्होंने दादी को कोरोना किट, उनकी दवाएं और राशन सामग्री उपलब्ध कराई।
नीति आयोग से मिल चुका है गौरव सम्मान
कोरोना काल में बुजुर्गों की सेवा के लिए भगवती दादी के प्रकरण का नीति आयोग के दादी-दादा फाउंडेशन ने संज्ञान लिया था। फाउंडेशन की तरफ से जिलाधिकारी संजीव सिंह को दादी-दादा गौरव सम्मान से नवाजा गया था।