फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mother's Day in a road accident, loses his mother's son

सड़क हादसे ने मदर्स डे में छीना लाल

Tue, 10 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 10 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mother's Day in a road accident, loses his mother's son
मृत युवक के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मदर्स-डे पर एक मां ने अपना जवान बेटा खो दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर इस मां के लाल को छीन लिया। रोती-बिलखती मां का कहना था कि वह क्या जानती थी जो बेटा रविवार की दोपहर उससे लिपट कर दुलार कर रहा था, उसे रात में मौत निगल लेगी।

विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव निवासी जयराज सिंह भदौरिया के ढाबे का निर्माण जलाला गांव के पास हो रहा है। रविवार की रात जयराज का 20 साल का बेटा राहुल सिंह रखवाली के लिए ढाबे में साइकिल से जा रहा था। तभी बकेवर-चौडगरा हाईवे पर ढाबे के ही समीप चौडगरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर दी।
विज्ञापन


परिजनों को सूचना देने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को चौडगरा पुलिस अपनी जीप से गोपालगंज पीएचसी ले गई, जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसे समाजवादी एंबुलेंस से सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। हालत नाजुक होने पर यहां से भी जवाब मिलने पर परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पहुंची कल्यानपुर पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed