{"_id":"64fb7033f907d446eb05caa5","slug":"mother-daughter-molested-and-looted-case-against-seven-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-3490-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मां-बेटी से छेड़खानी कर लूटपाट, सात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मां-बेटी से छेड़खानी कर लूटपाट, सात पर मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। मुकदमा वापस लेने से मना करने पर एक परिवार के छह लोगों ने घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया। महिला और बेटी के साथ छेड़खानी कर घर में लूटपाट की। सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने लूट, बलवा, छेड़खानी, तोड़फोड़, गाली गलौज, घर में घुसकर मारपीट समेत आठ धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मलवां थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बुधवार की शाम घर के बाहर बैठी थी। दुर्जा के पुरवा निवासी नाहर सिंह अपने भाई फूल सिंह, सभाजीत सिंह, बेटे रोहित, मोहित, निखिल और एक अन्य के साथ दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर मुकदमा वापसी का दबाव बनाने लगे। मना करने पर मारपीट में आमादा हो गए। वह जान बचाकर घर के अंदर घुस गई।
आरोपी लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर घर के अंदर घुस आए। महिला और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। शोर सुनकर पति और बेटा बचाने पहुंचे। उन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। गृहस्थी के सामान में तोड़फोड़ की। पड़ोसियों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महिला ने मामले की शिकायत थाने में की। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लूट समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।