{"_id":"6477955d11eddb746f008114","slug":"most-of-the-commercial-vehicle-owners-are-defaulters-of-11-crores-fatehpur-news-c-12-1-263269-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अधिकांश व्यवसायिक वाहन स्वामी 11 करोड़ के बकायेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अधिकांश व्यवसायिक वाहन स्वामी 11 करोड़ के बकायेदार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। उप संभागीय कार्यालय का वाहन स्वामियों पर 11 करोड़ का बकाया है। जिले में कुल 5000 व्यवसायिक वाहनों में 2275 वाहन स्वामी बकायेदार हैं। इनसे बकाया वसूली को लिए विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है।
जिलेभर में ट्रक, डंपर, टैपो, विक्रम, लोडर मिलाकर कुल 5000 व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें सिर्फ 2275 वाहनों पर 11 करोड़ राजस्व की बकायेदारी है। वाहन स्वामी जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। ऐसे में विभाग वसूली के लिए कड़ा रुख अख्यिार करने का निर्णय लिया है। एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने बताया कि उनके कार्यालय में मौजूद व्यवसायिक वाहनों की संख्या अपडेट नहीं है। फिलहाल जिले के 2275 बकाएदार वाहन स्वामियों की सूची तैयार कर राजस्व विभाग को भेजने की तैयारी है।अब तक 12 सौ से अधिक वाहनों की आरसी जारी की जा चुकी है।