फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   More than 300 plots will be free from encroachment for industries

Fatehpur News: उद्योगों के लिए 300 से अधिक भूखंड होंगे कब्जामुक्त

Thu, 03 Oct 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
More than 300 plots will be free from encroachment for industries
फतेहपुर। जनपद में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जिला उद्योग विभाग ने फिर से तेजी दिखाई है। यहां आठ औद्योगिक क्षेत्रों के 300 से ज्यादा भूखंड जल्द ही कब्जामुक्त कराए जाएंगे। लगभग डेढ़ दशक पहले आवंटित 344 भूखंडों पर अब तक 31 उद्योग ही स्थापित हो सके हैं।
विज्ञापन

जिले में डेढ़ दशक पहले उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आठ स्थानों को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया। इन स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ पार्क व विभागीय कार्यालय भी तैयार किया गया। हर औद्योगिक क्षेत्र में 40 से 50 भूखंड लघु उद्योगों के लिए तैयार किए गए। इन भूखंडों को उद्योग लगाने के नाम पर लोगों ने आवंटित भी करा लिए, लेकिन उद्योग अब तक स्थापित नहीं किए गए। आठ औद्योगिक क्षेत्रों के 344 भूखंडों में महज लगभग 31 उद्योग स्थापित हो सके हैं। विभाग ने भी भूखंड में उद्योग स्थापित कराने पर न तो जोर दिया और न ही निरस्त करने की औपचारिकताएं पूरी कीं। इसलिए यह कई सालों से रिक्त पड़े हुए हैं। सरकारी प्रक्रिया की सुस्त चाल से नए उद्यमियों को जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। अब उद्योग विभाग सजग हुआ है और जमीन आवंटित करा चुके स्वामियों को नोटिस भेज रहा है। दो माह में भूखंड खाली कराकर नए उद्यमियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। रिक्त जमीनों पर भूखंड आवंटन की प्रक्रिया जल्द चालू की जाएगी। जिन आवंटित भूखंडों पर उद्योग स्थापित नहीं किए गए हैं, उनसे भूमि रिक्त कराने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही जमीन का आवंटन उद्यमियों को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभान सिंह, उपायुक्त, उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed