{"_id":"625b19f7b6c1b72554426980","slug":"monkey-crime-news-fatehpur-fatehpur-news-knp691604157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने बचाई मादा बंदर की जान, मृत बंदर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने बचाई मादा बंदर की जान, मृत बंदर निकाला
विज्ञापन
नाली में गिरी मादा बंदर को देखता सिपाही। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रसव के दौरान एक बंदरिया को नवजात फंस गया। प्रसव पीड़ा से बंदरिया को तड़पता देख किसी शख्स ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर यूपी डॉयल 112 के सिपाही विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और प्रसव के दौरान बंदरिया के फंसे नवजात को बाहर निकाला। इससे बंदरिया की जान तो बच गई, लेकिन नवजात की मौत हो गई। दर्द से मुक्ति मिलने के बाद बंदरिया वहां से चली गई।
कस्बा के विजय नगर में एक बंदरिया नवजात को जन्म दे रही थी। इस दौरान नवजात का आधा शरीर बाहर निकल आया और आधा फंस गया। इससे बंदरिया दर्द के कारण चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर बंदरों का झुंड वह जमा हो गया। इसके चलते कोई भी बंदरिया के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बंदरिया को तड़पता देख किसी ने शनिवार को यूपी डॉयल 112 पर इसकी सूचना दी। इसके बाद यूपी डॉयल 112 बाइक मोबाइल पर तैनात सिपाही विनोद कुमार सहकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे। बंदरिया की हालत देख विनोद ने एक बोरा मंगाया। उससे बंदरिया बंदर के सिर को ढककर उसे पकड़ लिया। यह देख बंदरों का झुंड सिपाही की तरफ दौड़ा तो स्थानीय लोगों ने डंडे लेकर उन्हें खदेड़ दिया।
इधर, सिपाही ने एक कपड़े की मदद से प्रसव के दौरान बंदरिया के फंसे नवजात को बाहर निकाल दिया। इससे बंदरिया की जान बच गई, लेकिन उसके नवजात की मौत हो गई। इसके बाद बंदरिया मृत नवजात को छोड़कर वहां से चली गई। सोशल मीडिया पर यह खबर और वीडियो वायरल हुआ, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा।

नवजात बंदर के शव को निकालता सिपाही। संवाद- फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन