फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mohan and Vidya get rid of the bond: MP

मोह बंधन को बांधती है और विद्या छुड़ाती है-महामंडलेश्वर

Wed, 19 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mohan and Vidya get rid of the bond: MP
फतेहपुर। श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा का पुण्यलाभ उठाने को मंगलवार को बड़ी तादाद में श्रोता जुटे। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने श्याम चरित्र का वर्णन किया। भक्ति कार्यक्रम में कहा कि प्रभु ने दो प्रकार की से धरा की रचना की है। इसमें एक बांधती है और दूसरी छुड़ाती है। मोह बंधन में बांधती है और विद्या छुड़ाती है।
विज्ञापन

आईटीआई मैदान में श्रीमद् भागवत सेवा समिति के इस आयोजन में कथावाचक बनी जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भगवान ने जब श्याम सुंदर के रूप में धरती पर अवतार लिया तो उनकी सेवा और लीला में सहयोग करने के लिए देवता व संतगण गोप-गोपियों के रूप में अवतार लिया। भगवान श्रीकृष्ण के बंसी की ध्वनि गोपियों के कानों में पहुंचती है, तो वह दौड़ती हुई रासस्थल पहुंच जाती हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने अनेक रूप धारण कर जीवन के रहस्य का ज्ञान कराने का काम किया है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह, कृष्ण-सुदामा चरित्र, कंस वध की कथा का वर्णन किया। इस मौके पर अरविंद बाजपेई, शिव प्रताप सिंह, कुलदीप भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed