फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   "Modi government completed one year of governance '

‘मोदी सरकार के सुशासन का एक साल पूरा’

Wed, 27 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर। Updated Wed, 27 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
"Modi government completed one year of governance '

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि केंद्र सरकार  ने एक वर्ष के कार्यकाल में कई योजनाओं की शुरुआत कर अच्छे दिनों का शुभारंभ किया। इन योजनाओं का फायदा आम लोगों को मिलने लगा है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के लिए केंद्र सरकार जो धन प्रदेश सरकार को देती है उसे खर्च करने में सपा सरकार जन विरोधी नीति अपना रही है।  
विज्ञापन


मंगलवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान, अटल पेंशन योजना, गंगा पुनरोद्धार, कौशल विकास और प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से देश के लोगों को विकास की ओर ले गए। मोदी सरकार सुशासन का एक वर्ष पूरा कर चुकी है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सीवर लाइन योजना जल्द ही शुरू हो जाएगी।

सांसद निधि से शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही वर्ष 2015-16 के लिए 250 हैंडपंप और 250 सोलर लाइट मंजूर हो चुकी है। इसके अलावा 86 पानी की टंकियों का निर्माण प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री राहत कोष से जरूरतमंद लोगों के उपचार के लिए भी मदद की जाएगी।


बताया कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय देश भर में मेगा फूड पार्क योजना क्रियान्वित कर रहा है। जिले में मेगा फूड पार्क की स्थापना की जाएगी, हालांकि इसके लिए बड़े उद्योगपति की तलाश जारी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री नीरज सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed