फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mobile booked , delivery turned into soap

बुक कराया मोबाइल, डिलीवरी में निकला साबुन

Sat, 28 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 28 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mobile booked , delivery turned into soap

हाईटेक युग में अब ऑनलाइन शापिंग का जोर बढ़ा है।

विज्ञापन
उपभोक्ता घर बैठे इंटरनेट के जरिए मन पसंद वस्तुएं बुक कराकर घर मंगवा रहे हैं। सावधान हो जाइए ऑनलाइन शापिंग सोच समझ कर करें। इसमें आप लुट भी सकते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है। एक उपभोक्ता ने ऑनलाइन पेमेंट कर मोबाइल बुक कराया लेकिन डिलीवरी के दौरान मोबाइल की जगह डिब्बे में साबुन निकला।

शहर के धर्मशाला रोड चौक निवासी राहुल कसेरा पुत्र रामकुमार कसेरा ने बताया कि 21 नवंबर को अपने मोबाइल से उसने एक कंपनी से मोबाइल ऑनलाइन बुक कराया था। साथ ही डेबिट कार्ड से 4,999 रुपये पेंमेंट भी कर दिए।

शुक्रवार को स्पीड पोस्ट से डिलीवरी हुई जिसमें डिब्बा खोला तो उसमें मोबाइल की जगह दो साबुन की टिकिया निकली। युवक ने बताया कि यदि मालूम होता कि ऑनलाइन डिलीवरी में गड़बड़ी हो जाएगी तो दुकान से मोबाइल खरीद लेते।

रहें सतर्क:
डिलीवरी के दौरान ही पेमेंट करने वाली कंपनी से ही शापिंग करें।
शापिंग से पहले नेट पर कंपनी के बारे में पूरी जानकारी कर लें।

यहां ले मदद:
ऐसी घटना होने पर आप उपभोक्ता फोरम की मदद ले सकते हैँ। वहां आवेदन कर कंपनी पर वाद कर सकते हैं। फोरम सुनवाई कर दोनों पक्ष की बात सुनता और तब फैसला सुनाता है।
इसके लिए आपको शापिंग का प्रमाण व डिलेवरी का प्रमाण देना पड़ेगा। भेजे गए और आए सभी मैसेज व रसीद सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed