{"_id":"9b8ecb94abab954448dc6140eba36a4d","slug":"mobile-booked-delivery-turned-into-soap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुक कराया मोबाइल, डिलीवरी में निकला साबुन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुक कराया मोबाइल, डिलीवरी में निकला साबुन
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक युग में अब ऑनलाइन शापिंग का जोर बढ़ा है।
विज्ञापन
उपभोक्ता घर बैठे इंटरनेट के जरिए मन पसंद वस्तुएं बुक कराकर घर मंगवा रहे
हैं। सावधान हो जाइए ऑनलाइन शापिंग सोच समझ कर करें। इसमें आप लुट भी सकते
हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है। एक उपभोक्ता ने ऑनलाइन पेमेंट कर मोबाइल
बुक कराया लेकिन डिलीवरी के दौरान मोबाइल की जगह डिब्बे में साबुन निकला।
शहर के धर्मशाला रोड चौक निवासी राहुल कसेरा पुत्र रामकुमार कसेरा ने बताया कि 21 नवंबर को अपने मोबाइल से उसने एक कंपनी से मोबाइल ऑनलाइन बुक कराया था। साथ ही डेबिट कार्ड से 4,999 रुपये पेंमेंट भी कर दिए।
शुक्रवार को स्पीड पोस्ट से डिलीवरी हुई जिसमें डिब्बा खोला तो उसमें मोबाइल की जगह दो साबुन की टिकिया निकली। युवक ने बताया कि यदि मालूम होता कि ऑनलाइन डिलीवरी में गड़बड़ी हो जाएगी तो दुकान से मोबाइल खरीद लेते।
रहें सतर्क:
डिलीवरी के दौरान ही पेमेंट करने वाली कंपनी से ही शापिंग करें।
शापिंग से पहले नेट पर कंपनी के बारे में पूरी जानकारी कर लें।
यहां ले मदद:
ऐसी घटना होने पर आप उपभोक्ता फोरम की मदद ले सकते हैँ। वहां आवेदन कर कंपनी पर वाद कर सकते हैं। फोरम सुनवाई कर दोनों पक्ष की बात सुनता और तब फैसला सुनाता है।
इसके लिए आपको शापिंग का प्रमाण व डिलेवरी का प्रमाण देना पड़ेगा। भेजे गए और आए सभी मैसेज व रसीद सुरक्षित रखें।