फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   MLA welcomes saints and sages gathered for religious gathering, stresses on Hindu unity

Fatehpur News: धर्मसभा में जुटे साधु-संतों का विधायक ने किया स्वागत, हिंदू एकता पर जोर

Sun, 12 Oct 2025 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
MLA welcomes saints and sages gathered for religious gathering, stresses on Hindu unity
फोटो-18-धर्म सभा में शामिल संत व अन्य। संवाद
बिंदकी। नगर के ललौली रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग, प्रखंड बिंदकी (कानपुर प्रांत) की ओर से संत प्रवास एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने भगवान श्रीराम और माता जानकी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और साधु-संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन




विधायक ने कहा, संत और धर्मगुरु समाज में चेतना, एकता और राष्ट्र निर्माण के आधार हैं। वे हिंदू समाज को संगठित कर सनातन धर्म की रक्षा का कार्य कर रहे हैं। सभा में सनातन धर्म और हिंदू एकता के विस्तार पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख रामगोपाल द्विवेदी, सनातन सेना के आकाश पटेल, नर्मदा सागर शुक्ला, संत शिवदास महाराज, स्वामी श्याम नारायण मिश्रा, स्वामी भक्तानंद, आचार्य शिवाकांत पांडे, एसडी अवस्थी, बंसी बाबा, फक्कड़ बाबा, बाबा हरि सिंह और बाबा रामदास ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed