{"_id":"66df654711910a498607a27a","slug":"mistaking-them-as-thieves-two-bike-riding-youths-were-beaten-up-one-seriously-injured-fatehpur-news-c-12-knp1001-821613-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चोर समझकर बाइक सवार दो युवकों को पीटा, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चोर समझकर बाइक सवार दो युवकों को पीटा, एक गंभीर
विज्ञापन
सरोजनीनगर (लखनऊ)। बंथरा में रविवार रात पहरा दे रहे ग्रामीणों ने बाइक सवार दो युवकों को चोर समझकर लाठी-डंडों से पीट दिया। पिटाई में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
नारायणपुर गांव में रविवार रात ग्रामीण चोरों के भय से खुद पहरेदारी कर रहे थे। रात दो बजे उन्हें गांव में बाइक सवार दो युवक गुजरते दिखे। शक होने पर उन्हें रोक लिया। बाइक सवार कुछ समझ पाते तभी उन्हें चोर समझकर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों खुद को बेकसूर बताते हुए उन्नाव स्थित अपने घर जाने की बात कहते रहे, पर ग्रामीणों ने एक न सुनी।
पिटाई से एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची बंथरा पुलिस ने बेहोश युवक को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दूसरे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बैग से चिली सॉस की बोतल बरामद
ग्रामीणों के मुताबिक दोनों युवकों के पास चिली सॉस की बाेतल बरामद हुई है। उनका आरोप है कि बोतल में लोगों को बेहोश करने वाला स्प्रे है। बंथरा थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि दोनों युवक चोर हैं। लोकबंधु में भर्ती युवक के होश में आने पर सही जानकारी मिलेगी।