{"_id":"57ba02294f1c1b9663d4f76b","slug":"mission-in-2017-the-workers-fill-josh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2017 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2017 को लेकर कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
सपा पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विधान परिषद के पूर्व सभापति सुखराम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करने जनपद में आ रहे हैं। दोनों नेताओं का राज्य सभा सदस्य बनने के बाद 26 अगस्त को जनपद प्रथम आगमन हो रहा है।
सपा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य संतोष द्विवेदी ने बताया कि सुखराम सिंह यादव और विशंभर प्रसाद निषाद का छिवली नदी पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद काफिला नउवाबाग, पत्थरकटा चौराहा, पटेलनगर चौराहा होते हुए प्रेक्षागृह पहुंचेगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव ने बताया कि कार्यकर्ता कार्यक्रम में असलहे लेकर शामिल न हों और न ही हर्ष फायरिंग करें। इस मौके पर रंजीत सिंह पटेल, प्रेमनाथ विश्वकर्मा मौजूद रहे।