फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Missing teenager's body found in farm

पिता को खाना देकर लौटते समय हुई लापता, शव खेत में मिला

Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager's body found in farm
बहुआ (फतेहपुर)। पिता को खेत में खाना देकर लौटते समय एक किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों को रात में उसका शव दूसरे के खेत में पड़ा मिला। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। सूचना पर पहुंची ललौली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में विसरा रखा गया है। जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। युवती की शादी नवरात्र में तय हुई थी। मृतका पुलिस भर्ती की तैयारी भी कर रही थी।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी हरिश्चंद्र सविता किसान हैं। उनकी बेटी अंतिमा देवी उर्फ पूतू (18) इंटर पास करने के बाद पुलिस भर्ती की बहुआ में कोचिंग करती थी। पिता ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग एक बजे बेटी अंतिमा खाने का टिफिन लेकर खेत आई थी। खाना देने के बाद घर जाने को निकली लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी घर नहीं पहुंची। शाम हो जाने पर मां शिवदेवी ने बेटे अर्पित को खेत भेजा और परिवार के लोग खोजबीन में जुट गए। उन्हें देर शाम लगभग साढ़े सात बजे नलकूप से करीब सात सौ मीटर दूर मूलचंद्र विश्वकर्मा के खेत में महुआ के पेड़ के नीचे बेटी का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे। घटनास्थल में किसी तरह का विरोध जैसा होने का आभास पुलिस को नहीं हुआ। रात लगभग नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हरिश्चंद्र ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि एक माह पहले बेटी की शादी तय की थी। गर्मी के मौसम में बेटी की शादी करने की योजना बनी थी। बेटी पहले से मिर्गी रोग ग्रसित थी। उसे डेंगू भी हो चुका है। इलाज में काफी रुपया खर्च किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई बात आई तो उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे। घटना से मां शिवदेवी का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिमा छह बहन -भाइयों में चौथे नंबर की थी। उससे बड़ी बहन मंजू देवी, अंजू देवी, भाई अंकित हैं। छोटे अर्पित और सविता हैं। वह बहुआ कस्बे के एक कोचिंग सेंटर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दतौली से साइकिल से बहुआ कोचिंग पढ़ने आती-जाती थी। जनता इंटर कालेज दतौली से इंटर की पढ़ाई पूरी की थी। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है। जिससे जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत स्पष्ट होती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed