फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Miscreants looted cash and jewelery from jeweler

Fatehpur News: बदमाशों ने सराफ से नकदी, जेवर लूटे

Fri, 29 Dec 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted cash and jewelery from jeweler
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। दुकान बंद करने के बार घर जा रहे बाइक सवार सराफ के साथ असलहे के बल पर बदमाशों ने लूट की। सराफ ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर 30 ग्राम सोना, तीन किलो चांदी, 15 हजार लूट का आरोप लगाया है। पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है। आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं मिला है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी राजू सोनी की अफोई चौराहे पर इलेक्ट्रानिक सामान व सराफे की दुकान है। राजू सोनी ने बताया कि वह बुधवार शाम दुकान बंद कर घर लौट रहा था। गौंती पुल के पास एक बाइक में दो सवार अचानक सामने आ गए। उसने बाइक रोकी।
विज्ञापन

पीछे से दूसरी बाइक में सवार तीन लोग पहुंचे। गाली गलौज की और पीछे से आए बाइक सवारों में एक ने तमंचा सटा दिया। उसके गले में नकदी, जेवरात भरा लटका बैग लूटकर भाग निकले। मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। बदमाश गौंती की ओर भागे है। करीब दो मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अफोई चौकी में रात को सूचना दी। घटना के समय कोहरा भी था। बदमाश मफलर बांधे थे। पुलिस ने रात को कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं मिला है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed