{"_id":"65470c11111cfc583d0dfd58","slug":"minor-kidnapped-and-gang-raped-in-fatehpur-2023-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फतेहपुर में दिनदहाड़े नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म; आठ घंटे तक दरिंदगी के बाद बदहवास हालत में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फतेहपुर में दिनदहाड़े नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म; आठ घंटे तक दरिंदगी के बाद बदहवास हालत में छोड़ा
Sun, 05 Nov 2023 09:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Nov 2023 09:24 AM IST
सार
फतेहपुर में दिनदहाड़े छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मालम सामने आया है। गांव का रहने वाला व्यक्ति साथी संग वैन में नाबालिग को अगवा कर ले गया। आठ घंटे बाद बदहवास हालत में किशोरी को घर के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से खेत जा रही छात्रा को वैन सवार दो लोग अगवा कर ले गए। उन्होंने नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। करीब आठ घंटे बाद किशोरी को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। यह सनसनीखेज वारदात बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।
गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि तीन अक्तूबर की सुबह वह खेत पर धान काटने गए थे। करीब नौ बजे बेटी घर से खेत जा रही थी। रास्ते में गांव के दिनेश ने एक साथी के साथ मिलकर बेटी को अगवा कर लिया।
शाम करीब पांच बजे बदहवास हालत में बेटी को गांव के बाहर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि दिनेश और उसके साथी ने दुष्कर्म किया है। परिजनों ने बताया कि घटना से बेटी दहशत में है। अभी पूरी बात नहीं बता सकी है। आरोपियों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
आरोपी दिनेश की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। फिलहाल उसकी कानपुर में लोकेशन मिली है। उसने कई लोगों से मोबाइल पर बातचीत भी की है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।-सुशील कुमार दुबे, सीओ बिंदकी