फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mining in fatehpur, fir

यमुना की जलधारा रोक मौरंग खनन में पट्टेधारक पर एफआईआर

Mon, 21 Dec 2020 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
mining in fatehpur, fir
यमुना की जलधारा रोककर अवैध मौरंग खनन करने के मामले में पट्टेधारक पर रविवार रात एफआईआर दर्ज कराई गई। खदान संचालकों ने प्लेट डालकर जलधारा रोकी थी। खदान संचालक का दुस्साहस यह रहा कि खंड में 14 दिन पहले भी कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद दोबारा अवैध खनन के लिए बांध बना डाला।
विज्ञापन

अढ़ावल खंड 11 की खदान पट्टाधारक मध्यप्रदेश की रत्ना सिंह है। खदान में जलधारा रोककर अवैध खनन का जीपीएस लोकेशन सहित वीडियो खनन निदेशक रोशन जैकब तक पहुंचा। निदेशक के आदेश पर रात को ही घाट की ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) बंद कराई गई। खदान में अवैध खनन की जांच को खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय, खनन निरीक्षक अजीत पांडेय, एसडीएम प्रमोद झा, राजस्व टीम और प्रयागराज प्रदूषण बोर्ड की संयुक्त टीम रविवार दोपहर करीब दो बजे जांच को पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने बांध की जांच की। टीम के आने की भनक खदान संचालकों को पहले ही लग गई थी। खदान से पोकलैंड हटाकर आधा किमी दूर जंगल में छिपा दी गई। टीम की जांच में खुलासा हुआ कि धारा में प्लेट डालकर अवैध खनन हो रहा था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम खनन क्षेत्र की पांच घंटे तक पैमाइश में जुटी रही। अनुमान लगाया जा रहा है कि पैमाइश रिपोर्ट आने के बाद फर्म पर करोड़ों का जुर्माना भी होगा। जांच के बाद खनन निरीक्षक अजीत पांडेय की ओर से अवैध खनन और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

बता दें इससे पहले तीन दिसंबर को खंड 11 के संचालकों ने नदी में बांध बनाकर अवैध खनन को अंजाम दिया था। पांच दिसंबर को एसडीएम व खनन अधिकारी ने 2 पोकलैंड मशीनें सीज की थीं। बांध तुड़वाया था। खंड 11 के खदान पट्टेधारक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। कार्रवाई ठोस न होने के कारण संचालकों के हौसले बुलंद रहे। दोबारा नदी की जलधारा बांधकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे थे। खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। खदान की ओटीपी बंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed