{"_id":"597f818d4f1c1b222f8b458c","slug":"millions-of-drugs-recovered-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये के मादक पदार्थ बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये के मादक पदार्थ बरामद, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मादक पदार्थों के तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। कोतवाली पुलिस ने महराहा रोड पर छापेमारी कर सोमवार को बड़ी तादाद में मादक पदार्थ बरामद किया है। बीस किलो गांजा, 40 बोरी भांग, पांच बोरी नशीले मुनक्के शामिल हैं। अवैध कारोबार में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नवागंतुक सीओ अभिषेक तिवारी ने सादी वर्दी में रोडवेज बस स्टाप के पास इस मादक पदार्थों के अड्डे पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। अड्डे को चारों तरफ से घेर कर तलाशी ली गई। आदित्य पटेल उर्फ छोटू, लाल बहादुर भाट दोनों निवासी पहरवापुर थाना कल्यानपुर, पप्पू सैनी मीरखपुर बिंदकी को पुलिस ने दबोचा। इनके कब्जे से 20 किलो 500 ग्राम गांजा, 40 बोरी भांग, पांच बोरियों में नशीले मुनक्के बरामद किए। इसके अलावा मादक पदार्थों की बिक्री का 42 हजार आठ सौ दस रुपया भी मिल गया। सीओ ने बताया कि इन आरोपियों को नारकोटिक्स की धाराओं में जेल भेजा गया है। छापेमारी में कोतवाल, शैलेेंद्र सिंह, बटेश्वर नाथ दुबे, रामजीत यादव, दीप तिवारी, श्याम बाबू तिवारी, ओमकार शामिल रहे।
विज्ञापन
---------------