{"_id":"58d026434f1c1b425c1a1af4","slug":"milk-s-body-found-cut-by-the-edge","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक किनारे कटा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक किनारे कटा मिला युवक का शव
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थानाक्षेत्र के टेकसारी बुजुर्ग गांव के पास से गुजरी रेल लाइन के किनारे रविवार रात पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। उसकी जेब से मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त श्रवण कुमार शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
असोथर थाना क्षेत्र के किसान राम सजीवन का बेटा श्रवण(35) क्षेत्र के मनावां गांव में संजय तिवारी की डीजल की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार वह शनिवार को घर से दुकान के लिए निकला था रात में वापस नहीं आने पर उसकी खोजवीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की रात श्रवण का शव रेलवे क्रासिंग के पास मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जेब में मिले कागजात से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना इंचार्ज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत की वजह ट्रेन की चपेट में आना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। श्रवण की मौत से पत्नी आरती समेत उसके दोनों बच्चे रो रो कर बदहवास हो गए।
विज्ञापन