{"_id":"661ae45a63b111caa90954e4","slug":"mentally-ill-youth-beaten-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-113902-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मानसिक बीमार युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मानसिक बीमार युवक को पीटा
Sun, 14 Apr 2024 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। बाजार से लौट रही महिला के साथ छेड़खानी की हरकत करने वाले मानसिक बीमार युवक को बेरहमीपूर्वक पेड़ में बांधकर पीटा गया। घटना के बाद से युवक लापता है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने चार युवकों की धरपकड़ की है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर मुरादीपुर ओवरब्रिज के आसपास मानसिक बीमार युवक काफी दिनों से रहता था। क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार को मुरादीपुर बाजार आई थी। ओवरब्रिज के पास से गुजरते समय महिला के साथ मानसिक बीमार युवक ने छेड़खानी की थी। महिला के शोर मचाने पर कुछ युवक मौके पर पहुंचे। पहले युवक की पिटाई की।
पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो पुलिस अधीक्षक को भेजा गया। एसपी के आदेश पर कल्यानपुर पुलिस हरकत में आई। वीडियो के जरिए मारपीट करने वालों की पहचान की गई। पुलिस ने मानसिक बीमार युवक की खोजबीन की। कोई पता नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि राघवेंद्र निवासी दलाबलाखेड़ा, कुलदीप निवासी बसियाखेड़ा, अभय पटेल निवासी मुरादीपुर, मोहनलाल निवासी मवइया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-