फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mentally ill son stoned old mother to death

विक्षिप्त पुत्र ने वृद्ध मां को पत्थर से कूच मार डाला

Tue, 15 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill son stoned old mother to death
खाना देने कमरे में पहुंची वृद्ध मां को उसके बेटे ने पत्थर से कूंचकर मार डाला। बेटा मानसिक रूप से बीमार बताया गया।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भागा तो लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गांव वाले वृद्धा को हरदों अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किशनपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गढ़ा की रहने वाली सोमवती तिवारी उर्फ मास्टराईन दाई (80) पत्नी विश्वदेव तिवारी अपने छोटे पुत्र शशि प्रकाश उर्फ बुक्खू तिवारी (45) जो मानसिक बीमार है उसके साथ रहती थी।
विज्ञापन

उसके दो बेटे परिवार से अलग रहते हैं। मंगलवार की शाम करीब सात बजे सोमवती खाना लेकर बेटे के कमरे में पहुंची तो शशि प्रकाश ने एक पत्थर लेकर मां के ऊपर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ प्रहार कर मां का सिर कूच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर गांव के लोग वहां आए तो शशि प्रकाश वहां से भागने लगा। लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। गांव वाले वृद्धा को लेकर गाड़ी से हरदों अस्पताल पहुंचे।
यहां डॉक्टर ने सोमवती को मृत बताया। ग्रामीण शव लेकर लौट गए। एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि सूचना मिली है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed