{"_id":"68d3db307aac638ed10c072f","slug":"memorandum-given-to-sdm-in-protest-against-non-compliance-of-dress-code-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1276774-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ड्रेस कोड का पालन न करने के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ड्रेस कोड का पालन न करने के विरोध में एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04-ज्ञापन देने जाते युवा विकास समिति के पदाधिकारी। संवाद
फतेहपुर। शासन के निर्देश के बाद भी राजस्वकर्मी ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके विरोध में बुधवार को युवा विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
इसमें कहा, राजस्व विभाग में अनुशासन और पहचान बनाए रखने के उद्देश्य से राजस्व परिषद ने लेखपाल व अन्य फील्ड अफसरों के लिए नौ अगस्त 2024 को ड्रेस कोड निर्धारित किया है।
जिले में 27 अगस्त 2024 को सभी उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अनुपालन के निर्देश भी दे दिए हैं। इसके बाद भी लेखपाल ड्रेस कोड और प्रतीक चिह्न का पालन नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर कंचन मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, दीप कुमार, अफताब, आचार्य उपमान, सरस्वती महाराज, श्याम तिवारी, सुशील मिश्रा मौजूद रहे।