फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Meetings will be held in villages to provide benefits of schemes to the eligible people.

Fatehpur News: पात्रों को योजनाओं का लाभ देने के लिए गांवों में होंगी बैठकें

Tue, 10 Oct 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Meetings will be held in villages to provide benefits of schemes to the eligible people.
फतेहपुर। पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अब हर गांव में बैठकें होंगी। ब्लॉक और पंचायत के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और त्वरित रूप से कार्रवाई करेंगे। इस कार्रवाई के लिए डीएम की तरफ से नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक के लिए रोस्टर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 840 ग्रामसभाएं हैं। सभी पात्र ग्रामीणों के लिए विधवा, विकलांग पेंशन, शौचालय, आवास आदि की योजनाएं चलती हैं। ब्लॉक, पंचायत, तहसील के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि योजनाएं अपात्राें को मिलती हैं और पात्र वंचित रह जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए अब हर गांव में बैठक कराने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

इसके तहत जिले के सभी गांव में रोस्टर के हिसाब से बैठकें होंगी। इसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं बताएंगे। इसके बाद उन समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया जाएगा। साथ ही त्वरित रूप से कार्रवाई होगी। बैठक के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी शिकायतों की निगरानी करेंगे। बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं को पहुंचाना है। इसके लिए जल्द ही सभी गांवों में सूचना प्रसारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कोट---
डीएम ने गांवों में अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक विकास योजनाओं को पहुंचाने के लिए बैठक करने का आदेश दिया है। बैठक का रोस्टर बनाया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही सभी गांवों में बैठकें होंगी।
- रामशंकर वर्मा, एडीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed