फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   meeting,fatehpur news

एक्सईएन समेत चार अधिकारियों को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 21 Feb 2021 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
meeting,fatehpur news
फतेहपुर। जिला निगरानी समिति (दिशा) की बैठक से गैरहाजिर रहने पर पांच अफसरों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री ने शिवरात्रि से पहले सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर रोड और बिजली पोलों की समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में समिति की बैठक हुई। रेलवे, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना (पीएमजीएसवाई) सेतु निगम, पीडल्ब्यूडी एक्सईएन और एनएचएआई के अधिकारी नदारद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री के निर्देश पर इनको नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

पीडी डीआरडीए अशोक कुमार निगम ने बताया कि ऐरायां ब्लाक के ग्राम विकास अधिकारी चंद्रभान ने पीएम आवास के पात्र लाभार्थियों के नाम सूची से ऑटो कट कर दिए हैं। इस पर राज्यमंत्री ने पंचायत सचिव का एक दिन का वेतन काटने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किशनपुर नगर पंचायत व रामपुर राजस्व गांव का सीमांकन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोथर नगर पंचायत में पीएम आवास का सर्वे किस आदेश के तहत किया जा रहा है, इसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ को निर्देश दिए कि विधानसभा के एक-एक अस्पतालों को चिह्नित करके चिकित्सक तैनात किए जाएं। ताकि मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर न करना पडे़। कहा कि शिवरात्रि पर्व से पहले सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर रोड व बिजली के पोल को दुरुस्त कर लिया जाए।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों की एरियर की बकाएदारी का मुद्दा उठाया। इस मौके पर कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, खागा विधायक कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सतपाल आंतिल, सीडीओ सत्यप्रकाश, एडीएम लालता प्रसाद शाक्य, डीपीआरओ अजय आनंद सरोज आदि मौजूद रहे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि कार्यकाल समाप्त होने की वजह से हिस्सा नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed