{"_id":"5e39bc708ebc3ee5b802dc38","slug":"medical-student-returned-from-china-for-health-test-fatehpur-news-knp5425427188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से लौटे मेडिकल छात्र का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से लौटे मेडिकल छात्र का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
फतेहपुर। चीन में तबाही की वजह बने कोरोना वायरस की आहट ने स्वास्थ्य महकमे को चौकन्ना कर दिया है। 12 जनवरी को चीन से लौट कर आए शहर के एक युवक का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को घर पहुंचकर परीक्षण किया। युवक से चीन के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही परिवार के लोगों को भी कई तरह की हिदायत दी गई। अप्रवासी युवक को फिलहाल किसी से भी हाथ मिलाने से मना किया गया है। बात करते वक्त मुंह ढंक कर रखने को फेस मॉस्क भी दिए गए हैं।
शहर निवासी एक युवक, चार साल से चीन के जिलिंग बोहान सिटी में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा है। वहां पर कोरोना के कहर से हताहत हो रही जिंदगानियों को बचाने के लिए गैर मुल्क के लोगों को वापस भेजा रहा है। केंद्र सरकार ने चीन से वापस आए जिन 77 अप्रवासियों की सूची भेजी है उसमें यह भी शामिल रहा है।
शासन के निर्देश पर मंगलवार को डॉ. अब्दुल्ला की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित अप्रवासी की चौखट पर दस्तक दी। युवक से काफी देर मुखातिब टीम ने अपने स्तर के परीक्षण प्रक्रिया पूरी कर एहतियात बरतने की बात कही है। टीम के चिकित्सक डॉ. आफाक अहमद ने बताया कि युवक को फेस मॉस्क पहन कर रहने को कहा गया है ताकि कोरोना का संभावित संक्रमण, दूसरों को अपनी जद में न लेने पाए। यह भी कहा गया है कि किसी से हाथ न मिलाएं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि युवक 12 जनवरी को जनपद में आ गया था। उन्हें शासन से 77 लोगों की सूचना रविवार को मिली थी। कोरोना के खतरे को देखते हुए सदर अस्पताल में अतिरिक्त वार्ड तैयार किया गया है। वहीं इस बीमारी को लेकर एक एंबुलेंस को चौबीस घंटे उसके लिए मौजूद रहेगी। उसमें किसी के कोरोना के प्राथमिक लक्षण नहीं मिले हैं। जांच के लिए नमूने दिल्ली भेजे जाएंगे।