फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mausam

मौसम के गर्म मिजाज ने लोगों को झुलसाया

Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
mausam
रोडवेज बस स्टाप में गर्मी से बचने के लिए सर पर पानी डालता यात्री। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रचंड गर्मी का प्रकोप बराबर जारी है। रविवार को भी मौसम का मिजाज गर्म रहा। सुबह नौ बजे के बाद ही सूरज की किरणें आग बरसाने लगीं। बदन को झुलसाने वाली गर्मी के कारण लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर को सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

भीषण तपिश से जनमानस बेहाल हो उठा है। गांव के ताल-तलैया या तो सूख गए हैं या फिर तलहटी में ही पानी बचा है। ऐसे में मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करना पशुपालक व किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। ग्राम पंचायतों ने तालाबों में पानी भरवाने की व्यवस्था नहीं की। भीषण गर्मी में यमुना व गंगा तटवर्ती इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इंडिया मार्का हैंडपंप भी पानी छोड़ने लगे हैं। शहर के चौक बाजार, हरिहरगंज, देवीगंज, कलक्टरगंज, आईटीआई रोड समेत थरियांव, बिंदकी, खागा, बहुआ, असोथर कस्बों की बाजारों में दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed