फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Mass marriage: 583 couples held each other's hand

सामूहिक विवाह : 583 जोड़ों ने थामा एकदूजे का हाथ

Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage: 583 couples held each other's hand
किशनपुर के सामूहिक विवाह में जोड़ों को देने के लिए रखे उपहार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत जनपद के छह ब्लाकों में शनिवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से 150 जोड़ों ने फेरे लेकर दांपत्य जीवन में प्रवेेश किया। वहीं चार जोड़ों का निकाह कराया गया। समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी अपूर्वा दुुबे की पहल पर सभी नव दंपती को खनिज विभाग की ओर से एक-एक अलमारी और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से बेड शीट उपहार स्वरूप भेंट की गई। आयोजनों में जन प्रतिनिधियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर विदा किया।
विज्ञापन

भिटौरा ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हसवा ब्लाक के 49 और भिटौरा ब्लाक के 67 एवं नगर पालिका क्षेत्र के 23 युगलों को मिलाकर 139 दंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इनमें से दो जोड़ों का मौलवी की मौजूदगी में निकाह कराया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक विक्रम सिंह और ब्लाक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐरायां ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में हथगाम, ऐरायां ब्लाक और हथगाम नगर पंचायत के 76 जोड़ों ने सात फेरे लिए। कार्यक्रम में राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप धुन्नी सिंह ने नव दंपती को आशीर्वाद देकर सरकार की ओर दिए जाने वाले उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलवां ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में तेलियानी और मलवां ब्लाक के 85 जोड़ों की शादी करवाई गई। इनमें से एक जोड़े का निकाह भी करवाया गया। यहां बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल मौजूद रहे।
....
विजयीपुर ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में धाता ब्लाक के 48, विजयीपुर के 61 और खागा नगर पंचायत के 4 जोड़ों की शादी करवाई गई। दंपत्तियों को सरकार की ओर दिए जाने वाले उपहार भेंट किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और खागा विधायक कृष्णा पासवान मौजूद रहीं।
....
बहुआ ब्लाक परिसर के कार्यक्रम में असोथर व बहुआ ब्लाक के साथ ही असोथर नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 64 जोड़ों की शादी करवाई गई। क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्त ने नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर विदा किया।

........
अमौली ब्लाक परिसर में हुए कार्यक्रम में देवमई, खजुहा और अमौली ब्लाक के साथ ही जहानाबाद नगर पंचायत के कुल 106 जोड़ों की शादी हुई। राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैैकी ने नव युगलों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर विदा किया।

ऐरायां ब्लाक में वर बधुओं का मंत्रों के माध्यम से विवाह कराते पुरोहित। संवाद

ऐरायां ब्लाक में वर बधुओं का मंत्रों के माध्यम से विवाह कराते पुरोहित। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed