फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married woman's health deteriorates, she dies in suspicious condition

Fatehpur News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की बिगड़ी तबीयत, मौत

Mon, 04 Dec 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman's health deteriorates, she dies in suspicious condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खागा। बंशी का पुरवा मजरे ईटगांव की रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कानपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी ठाकुरदीन ने खागा कोतवाली में बताया कि उसकी बहन सुशीला देवी उर्फ पिंकी(28) की शादी शिवशंकर निवासी बंशी का पुरवा मजरे ईटगांव के साथ हुई थी। शादी के बाद सुशीला को दो बच्चे भी हुए। आरोप है कि बहन सुशीला को उसका पति, ससुर और सास आए दिन मारते-पीटते थे।
विज्ञापन

बहन ने कई बार इसकी शिकायत मायके में भी की। उसे समझा बुझाकर भेज दिया जाता था। रविवार रात पति, ससुर और सास ने मिलकर उसकी बहन के साथ मारपीट की और उसे जहर खिला दिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। हैलट में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यातायात माह समाप्त होते ही टीएसआई का तबादला
फतेहपुर। एसपी उदयशंकर सिंह ने यातायात माह समाप्त होते ही यातायात प्रभारी समेत तीन दरोगाओं का तबादला किया। ट्रैफिक पुलिस में तैनात अजय कुमार सिंह को यातायात प्रभारी बनाया गया। जबकि अभी तक ट्रैफिक प्रभारी मनोज कुमार सिंह असोथर थाने के जरौली चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं जरौली चौकी प्रभारी रहे उमेश यादव को मीडिया सेल में भेजा गया। (संवाद)
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed