फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married woman thrown out of house as demand of Rs 2 lakh not met

Fatehpur News: दो लाख की मांग पूरी न होने विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 15 Nov 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house as demand of Rs 2 lakh not met
प्रेमनगर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का ससुर समेत सात ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी ऊषा देवी की शादी तीन साल पहले सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी जितेंद्र कुमार रैदास के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि पति काम के सिलसिले से बाहर रहते हैं। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल में ससुर गया प्रसाद, सास राजकली, ननद मनीषा, शालू, जेठ रवींद्र, जेठानी अर्चना, पति का मौसेरा भाई रामबाबू दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर नौ अप्रैल को उसे ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता का पीटकर पति ने हाथ तोड़ दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के गोपालपुर के कामता की पुत्री शशि देवी की शादी तीन साल पहले थाना क्षेत्र के नबीपुर गांव के पवन प्रजापति के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि पति व ससुराली शादी के कुछ दिन बाद से दहेज में बाइक की मांग करने लगे। उसे प्रताड़ित करने लगे। दो दिन पूर्व मंगलवार शाम पति ने डंडे से उसे पीटा। उसका हाथ टूट गया। पिटाई के बाद उस पर उल्टे सीधे आरोप लगाकर घर से निकाल दिया। महिला ने गुरुवार शाम थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed