फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   marpeet,fatehpur news

चुनावी खुन्नस में मारपीट, एक कि हालात गंभीर

Wed, 26 May 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
marpeet,fatehpur news
असोथर। थानाक्षेत्र के सांतों जोगा गांव में चुनावी खुन्नस को लेकर मंगलवार को हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपी अवैध असलहे लहराते हुए निकल भागे। परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के चाचा कृष्ण बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी अभय सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह मंगलवार को बाइक से अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव के रहने वाले संजय सिंह उर्फ रंगई सिंह और खखरेरू थानाक्षेत्र के गेरिया निवासी रिश्तेदार धनंजय सिंह, श्रवण ने घेरकर बाइक सवार अभय सिंह पर लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अभय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर असलहे लहराते हुए निकल भागे।
विज्ञापन

मारपीट में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के चाचा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राण घातक चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed