फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Markets outside buyers

बाजारों में खरीदारों की बाहर

Tue, 05 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 05 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Markets outside buyers
चूड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

ईद की खुशियां चरम पर हैं। खानपान से लेकर कपड़ों व सजावटी सामानों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खरीदार भी उल्लास और उत्साह के बीच खरीदारी को निकल रहे हैं। दुकानदारों ने भी इस रेला से निपटने के लिए सहयोगियों की संख्या बढ़ा ली है। बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार भी खुश हैं।

विज्ञापन


ईद के दिन नए कपड़े, टोपी, चप्पल और बदन में इत्र की खुशबू लगा कर लोग इबादत के लिए मस्जिद पहुंचते हैं। महिलाएं घरों में नए लिबास में कुरान पढ़कर अल्लाह ताला को याद करती हैं। जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रही है, बाजारों में खरीदारों की बहार आ गई है।
विज्ञापन


मुख्य बाजारों में दुकानों के शटर अन्य महीनों की अपेक्षा इस मुबारक माह में सुबह जल्दी खुल रहे हैं और देर से बंद हो रहे हैं। टेलरों की दुकानें तो आधी रात तक खुली देखी जा रही हैं। यूं तो शहर के सभी मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद का बाजार नजर आ रहा है लेकिन सबसे ज्यादा रौनक चौक पॉश बाजार मेें देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाजार में सजने और संवरने की हर वैरायटी मौजूद है। सूतफेनी और सेवई की दुकानोें पर खरीदारों का मजमा लगा है। किमामी, शीर व खुरमा सेवइयों की मांग ज्यादा है। ऐसा ही मेवा, शक्कर समेत मेहमाननवाजी को परोसी जाने वाली थाली के व्यंजनों में मामले में देखने को मिल रहा है। किशमिश से लेकर काजू तक की बेबाकी से खरीदारी हो रही है। पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी ईद के लिए तैयार हो रही हैं।


चूड़ी वाली गली से लेकर चौक की हर दुकान पर महिलाओं की दखल देखी जा रही है। टीवी सीरियलों की अदाकारों के हाथों पर दिखने वाली चूड़ियों की डिमांड ज्यादा है। बच्चे रंग-बिरंगे धागे और कपड़ों की टोपियों के साथ जालीदार टोपी को खरीदने को वरीयता दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed