फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Many places raided to stop cow slaughter

गोकशी की रोकथाम को पुलिस ने ड्रोन कैमरा को बनाया हथियार

Thu, 23 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Many places raided to stop cow slaughter
फतेहपुर। गोकशी रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज की है। बुधवार को सीओ सिटी के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। ड्रोन से गोकशी के संदिग्ध इलाकों की निगरानी की गई। पुलिस की गश्त भी हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी संजय सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाल अनूप सिंह, हुसैनगंज थाना प्रभारी रणधीर सिंह, मलवां थाना प्रभारी अरविंद सिंह समेत कई थानों की फोर्स ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गोकशी के संदिग्ध इलाकों सैयदवाड़ा, तुरावली का पुरवा, लाला बाजार मसवानी, निबहरा आबूनगर, मुराइन टोला, बाकरगंज में ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की। इसके बाद
विज्ञापन

चिह्नित गोकशी के आरोपियों के घर दबिश दी। सुनसान स्थानों व जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को ड्रोन कैमरे के जरिए चेकिंग के दिशा निर्देश दिए गए हैं। गोकशी की घटनाओं को रोकना प्राथमिकता पर है। जो भी इसमें संलिप्त मिला, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed