फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man was beaten to death

Fatehpur News: हैलो... मैंने अपने पति की हत्या कर दी है !

Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
man was beaten to death
बकेवर। नशेबाज पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने नाबालिग बेटे संग शुक्रवार रात चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटे ने 112 नंबर पर फोन किया और पिता की हत्या करने की बात कही। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। मृतक के पिता की तहरीर पर मां-बेटे और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक पत्नी के चरित्र के शक करता था। शक की वजह से विवाद हुआ था। पुलिस ने पत्नी और बेटे को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के जरारा गांव निवासी सुजीत कुमार उत्तम (48) पुत्र रामचंद्र दिल्ली में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह वह गांव लौटा था। शाम करीब चार बजे वह नशे में घर लौटा और पत्नी आरती से गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

काफी देर तक हंगामे के बाद फिर शराब पीने चला गया। रात में घर लौटने पर फिर पत्नी को पीटा। पुलिस के मुताबिक आरती ने कानपुर में पढ़ाई करने वाले 17 वर्षीय बेटे को सूचना दी। करीब रात साढ़े 10 बजे बेटा घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता और पुत्र में विवाद होने लगा। बेटे ने मां के साथ मिलकर सब्जी काटने वाले चाकू से सुजीत की गला काटकर हत्या कर दी। इसके
बाद बेटे ने खुद फोन कर पुलिस को हत्या की सूचना दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटे और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया बहू के चरित्र पर बेटा शक करता था। इसी वजह से विवाद होता था। इसी विवाद में हत्या हुई है।
प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी मां-बेटे ने हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed