{"_id":"452ac7d508b7997440f328263f2ba094","slug":"man-tricked-the-kidnappers-fled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भाग आया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भाग आया युवक
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 07 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गीतानगर में कोचिंग पढ़ रहे युवक को उसकी परिचित लड़की ने धोखे से बुलाया और अपहरण करा दिया। अपहरणकर्ता उसे सतना ले गए। जहां से युवक चकमा देकर भाग निकला। बुधवाक को कोतवाली पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चकजहानपुर निवासी रामशंकर का बेटा हेमंत पटेल करीब चार साल से कानपुर के गीता नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सोमवार शाम उसकी परिचित लड़की ने फोन कर पार्टी देने के बहाने एक रेस्टोरेंट के पास बुलाया।
विज्ञापन
हेमंत के मुताबिक वह रेस्टोरेंट के पास पहंचा तो उसने शहर के बाहर चलने को कहा। इस पर वे दोनों रामादेवी चौराहे के पास पहुंचे तो वहां तीन युवक मिले, जो उस लड़की के परिचित थे। ये सभी लोग गाड़ी में उसे भी बैठा लिए और सरसौल की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
इस बीच गाड़ी में बैठे एक युवक ने उसे अपनी रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब वह होश में आया तो खुद को सतना रोड मंझगवंा में पाया। रात करीब दो बजे उसने गाड़ी से उतर कर भागने की कोशिश की तो युवकों ने तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
शोर में उसने पेट दर्द का बहाना बनाते हुए शौच के लिए जाने की बात कही। इस पर जंगल के बीच गाड़ी रूकी। युवक गाड़ी में मौजूद थे वह शौच के बहाने कुछ दूर गया। इसके बाद खेतों से होते हुए भाग निकला।
सुबह एक गांव में पहुंचा तो पता चला कि वह सतना जिले का टूटी पुलिया मंझगवां गांव है। वहां से परिजनों को फोन किया। परिजन मंझगवां पहुंचे और उसे लेकर वापस लौटे।
बुधवार को बिंदकी कोतवाली में मामले की जानकारी दी। कोतवाल केके यादव ने बताया कि मामला कानपुर नगर का है। इसलिए कानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया है।