फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man mudred his second wife in fatehpur

दूसरी पत्नी के बेटे ने ही की थी हत्या, पूछताछ के दौरान कबूला जुर्म

Tue, 25 Aug 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
man mudred his second wife in fatehpur
असोथर थाने में पुलिस हिरासत में पिता का हत्यारोपी शियाराम यादव उर्फ वीरू - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर में दूसरी पत्नी के बेटे ने ही अपने पिता को मौत के घाट उतारा था। पिता और बेटे के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। बेटा पिता की उपेक्षा से नाराज था। पुलिस की पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया है। वहीं नामजद भांजे को पुलिस साजिश का हिस्सा मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बल्ली बरामद की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थानाक्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी संतराम यादव (55) की रविवार रात नलकूप में हत्या कर दी गई थी। सोमवार भोर पहर मां गुजरतिया ने खून से सनी बेटे की लाश देख सबको सूचना दी थी। मामले में पहली पत्नी के बेटे ईश्वर चंद्र की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने पड़ोसी गांव मकरीपर निवासी ममेरे भाई राकेश यादव पर पिता की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने राकेश से पूछताछ की थी। उसने हत्या की बात नहीं कबूली।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि 21 अगस्त को संतराम के बेटे सियाराम यादव उर्फ बीरू से विवाद हुआ था। पुलिस ने बीरू को पूछताछ के लिए उठा लिया। बीरू दूसरी पत्नी का बड़ा बेटा है। हालांकि कई साल पहले संतराम की दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। उसने कबूला कि पिता बचपन से उसे पीटा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे नशेबाज, आवारा किस्म का मानते थे। संपत्ति में हिस्सा न देने पर विवाद होता था। उसकी 2018 में शादी हथगाम में हुई थी। शादी के खर्च की मांग करते थे। लेनदेन के विवाद में 21 अगस्त को पिता ने उसे पीटा था। अक्सर पत्नी के साथ वह ससुराल में ही रहता था। वह रविवार रात ससुराल से नलकूप पहुंचा। पिता पर सोते समय बल्ली से प्रहार किया। हत्या के बाद वापस ससुराल चला गया था।

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गलत हरकतों के कारण पिता बीरू को नापसंद करते थे। आपसी विवाद के चलते बेटे ने ही पिता की हत्या कर दी थी। उसे जेल भेजा गया है। नामजद आरोपी राकेश यादव की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed