फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man died in fatehpur

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में कोहराम

Fri, 16 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
man died in fatehpur
थरियांव में 14 साल की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। थरियांव थानाक्षेत्र के गांव लक्ष्मीनारायणपुर के मजरे अचिंतपुर के रहने वाले श्यामलाल पाल की बेटी सपना देवी (14) की गुरुवार शाम करीब चार बजे घर में अचानक हालत बिगड़ गई। खेत गए पिता, मां कुंती देवी और छोटा भाई अनूप पाल (8) काम करके घर लौटे तो सपना ने पेट में दर्द होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन उसे फतेहपुर के एक नर्सिंग होम ले गए जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात उसे हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन हैलट ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल लौट आए। सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी को पेट में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जहर खाने की बात भी बताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed