फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man committed suiide while named in fir

छेड़खानी की एफआईआर पर युवक ने की खुदकुशी

Fri, 09 Jul 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
man committed suiide while named in  fir
खागा। छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने से परेशान युवक ने गुरुवार की दोपहर ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव खागा आरओबी के नीचे मिला। सूचना पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुजद्दीनगर कस्बा सोहन निवासी जितेंद्र पाल (24) अपनी मां के साथ रहता था। मां मनरेगा में मजदूरी करती है। जितेंद्र का बड़ा भाई पंजाब में रहकर रोजगार करता है। पांच जुलाई को खागा कोतवाली में जितेंद्र के खिलाफ एक युवती ने छेड़खानी की
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जितेंद्र पाल गुरुवार की दोपहर करीब पौने दो बजे खागा आरओबी के पास पहुंचा और अप लाइन पर आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर जीआरपी की खागा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज जीआरपी विजय सिंह ने बताया कि युवक ने आरओबी के नीचे ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती द्वारा पांच जुलाई को कोतवाली खागा में जितेंद्र पाल के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया गया था कि उसने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने अभी जांच शुरू भी नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed