फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man committed suicide in fatehpur

शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा और फिर लगा ली फांसी

Wed, 12 Aug 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in fatehpur
अल्लीपुर में नशे में पत्नी से विवाद के बाद मंगलवार रात मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र के रैना गांव निवासी गजराज का बेटा दयाराम (30) शहर के पटेल नगर में एक दुकान में मजदूरी करता था। पत्नी के साथ वह मकान के एक हिस्से में अलग रहता था। मां-बाप अन्य बेटों के साथ रहते थे। मंगलवार रात को दयाराम शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी ने विरोध किया। उनके बीच विवाद हुआ।
विवाद के बाद पत्नी छप्पर के नीचे सोने चली गई। सुबह वह कमरे में गई तो दयाराम का शव फंदे पर झूलता देखा। पत्नी की चीख पुकार पर पड़ोस में रहने वाले अन्य परिजन पहुंचे। दयाराम तीन भाइयों बलराम, जयराम, सुखराम से छोटा था। चारों भाइयों के बीच 16 बिसवा जमीन है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया शादी के बाद दयाराम को एक भी बच्चा नहीं था। नशे में अक्सर इसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ता था। उसकी शादी छह साल पहले ललौली थाने के सुजानपुर गांव में हुई थी। आर्थिक हालात भी अच्छे नहीं थे। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed