{"_id":"6abc113919093d85e00b6850","slug":"malwan-tragedy-thousands-wept-as-five-biers-were-carried-out-together-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163516-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलवां हादसा: एक साथ उठीं पांच अर्थियां तो रो पड़े हजारों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलवां हादसा: एक साथ उठीं पांच अर्थियां तो रो पड़े हजारों
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां धमाके में एक परिवार के पांच भाइयों के शव मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचे तो गांव में चीत्कार गूंज उठी। पांचों की अर्थियों के पीछे परिजन बदहवास भागते नजर आए। व्यापारियों ने हादसे के शोक में मलवां का बाजार बंद रखा।
मलवां थाने के कस्बा बनियन मोहल्ला निवासी फल कारोबारी सुरेश गुप्ता उर्फ धुन्नर के घर में सोमवार शाम भीषण विस्फोट हुआ। जिसमें दूसरी मंजिल की छत ढह गई। हादसे में सुरेश गुप्ता के पुत्र कुणाल (18), भतीजा आलोक गुप्ता (25),भतीजे अर्पित (15), वेद (8) पुत्र स्व. रोहित और परिवार के ही गुड्डन का पुत्र यश उर्फ टुकटुक (6) की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पांच शव दो लोडर में गांव अंतिम दर्शन को लाए गए। अंतिम दर्शन के भीड़ उमड़ पड़ी। चीख-पुकार के साथ शवों से लिपटकर मां-बहन बिलखने लगीं। जैसे ही गाड़ियां आगे बढ़ीं। कुणाल की मां उमा देवी गाड़ियों के पीछे भागती दिखीं। मलवां कस्बे के हजारों लोगों के साथ आसपास गांव के बेहटा, भैंसोरा, गाजीखेड़ा, चक्की, सौंरा तक के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। कुणाल कक्षा 10 का छात्र था। वह कक्षा नौ में पढ़ने वाले चचेरे भाई अर्पित के साथ सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज में पढ़ता था। वहीं यश कक्षा दो और वेद कक्षा चार में केके चिल्ड्रेन स्कूल मलवां में पढ़ते थे।