फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Malaha village murder brother arrested

मेलइहा गांव से हत्यारोपी जीजा गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Malaha village murder brother arrested
हत्यारोपी बबलू। - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर्व के कारण पत्नी को विदा न करने की खुन्नस में साले विजय सविता (14) की हत्या करने का आरोपी बाबूलाल उर्फ बबलू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्यारोपी को ग्रामीणों ने घेरकर दबोचा। आरोपी पुलिस को कॉबिंग के दौरान चकमा देकर भाग निकला था। जंगल में काफी तलाश के बावजूद वह पुलिस को खोजे नहीं मिला था।
विज्ञापन



बता दें कि आरोपी खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव का निवासी है। वह पत्नी छाया को घर ले जाने के लिए ओरम्हा गांव ससुराल पहुंचा था। रक्षाबंधन के बाद ससुराल पक्ष ने भेजने को कहा था। इसी खुन्नस में साले विजय को बहाने से ले जाकर हत्या कर दी थी। गन्ने के खेत में परिजनों को शव बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के घर और रिश्तेदारों के घर में छापेमारी की। आरोपी हथगाम थाने के मेलइहा गांव में मौसी के घर हत्याकांड के बाद जाकर छिपा था।
विज्ञापन



पुलिस की छापेमारी से पहले ही रिश्तेदार की बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस उसका पीछा करने को निकली। खागा रोड पर आरोपी ने पुलिस की जीप सामने से आती देखी। वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। भागकर जंगल में जाकर छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस कुछ देर बाद तलाश कर वापस लौट आई। जंगल में ही बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पड़ा देखा। ग्रामीणों ने उसको घेर लिया। खबर पाते ही पुलिस पहुंच गई। सीओ अतुल चौबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे क ार्रवाई की जा रही है।


आरोपी बोला, मार दिया साले को अब बांधो राखी- आरोपी बबलू ने हत्याकांड के बाद पत्नी छाया के  मोबाइल पर सूचना दी थी। कहा था कि तेरे भाई को मार दिया है। अब आराम से जीवनभर मायके में रहकर राखी बांधना। गांव के किनारे लाश पड़ी है। एसओ एके राय ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल का सीडीआर निकाला जाएगा। आरोपी कातिल का यह स्वीकार करना पुलिस के लिए साक्ष्य होगा।  




दो दिन से अल्लीपुर में घूम रहा था आरोपी- साले की हत्या के आरोपी बबलू को अल्लीपुर में इलाकाई लोगों ने देखा था। वह दो दिन से ससुराल के आसपास घूम रहा था। परिजनों ने बताया कि उसका मकसद शायद गांव में आसपास पत्नी को ही घूमते फिरते पकड़ना या फिर अपहरण कर ले जाना रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed