फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Main pipeline bursts; water supply to 500 homes disrupted for 30 hours

Fatehpur News: मुख्य पाइप लाइन टूटी, 500 घरों में 30 घंटे से जलापूर्ति ठप

Fri, 16 Oct 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Main pipeline bursts; water supply to 500 homes disrupted for 30 hours
बिंदकी। बराती नगर में वाटर लाइन बिछाने के लिए खोदाई के दौरान मुख्य वाटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे करीब 500 घरों में जलापूर्ति ठप हो गई। बुधवार शाम से पानी न मिलने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कस्बे के बराती नगर में नगर पालिका के नलकूप के पास वाटर लाइन बिछाने के लिए खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान मुख्य वाटर लाइन फट गई। बुधवार शाम करीब चार बजे जलापूर्ति बंद हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि रात तक पानी आने लगेगा, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह भी घरों में आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
विज्ञापन

जलापूर्ति बाधित होने से बराती नगर, ललौली रोड और आसपास के मोहल्लों के करीब 500 घर प्रभावित हैं। लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्ण पांडेय ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाटर लाइन की मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है। जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed