फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mahila ki maut

बाइक सवार परिवार को डंपर ने मारी टक्कर महिला की मौत पति बच्चे जख्मी

Sat, 13 Jun 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
mahila ki maut
घटना के बाद जेसीबी से खोदा गया बांदा टाडा मार्ग - फोटो : FATEHPUR
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। हेलमेट लगाए होने की वजह से पति की जान बच गई। उनके दो मासूम बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। नाराज ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान पहुंचे बाइक सवार पीआरवी सिपाहियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन पुलिस की बाइक तोड़ डाली। अधिकारियों के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम खुल सका। एनएचएआई की टीम आने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिए।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव निवासी बबलू निषाद की ससुराल बांदा जिले के जौहरपुर गांव में है। ससुराल में रामायण होने पर शुक्रवार को वह
पत्नी सुमित्रा देवी (32), पुत्र अर्पित (5 साल), सनिल (पांच माह) को लेकर बाइक से जौहरपुर गांव जा रहे थे। बांदा-टांडा हाईवे पर ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के पास डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। डंपर से कुचलकर सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पति और अर्पित घायल हो गए। हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर बाइक सवार पीआरवी पुलिस पहुंची। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पीआरवी पर हमलाकर दिया। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन उग्र भीड़ ने सिपाहियों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। ग्रामीण ब्रेकर बनवाए जाने की मांग कर रहे थे। उसी दौरान रास्ते से गुजर रही एक जेसीसी को रोक कर भीड़ ने सड़क खोद डाली। ग्रामीणों ने मीडिया कर्मियों को वीडियो बनाने पर बदसलूकी भी की।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। बांदा से सुमित्रा के पिता शिवबली भी मौके पर पहुंचे ।
सूचना पर एएसपी राजेश कुमार, सीओ जाफरगंज अभिषेक तिवारी, एसडीएम प्रमोद झा समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। एसडीएम ने एनएचएआई की टीम को बुलाया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब एक बजे यातायात बहाल हो सका। एएसपी राजेश कुमार ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डंपर को कब्जे में लिया है। चालक गिरफ्तार हुआ है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए होने की वजह से सही सलामत बचे है।

घटना स्थल पर मौजूद एसडीएम व सीओ

घटना स्थल पर मौजूद एसडीएम व सीओ- फोटो : FATEHPUR

घटना स्थल पर जेसीबी लेकर जाम लगाए ग्रामीण

घटना स्थल पर जेसीबी लेकर जाम लगाए ग्रामीण- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed