{"_id":"6283ef5b2727f13fa37ac909","slug":"mahila-adhikari-machine-fatehpur-news-knp6973543120","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलरिंग शॉप योजना के तहत 11 महिलाओं को मिली मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलरिंग शॉप योजना के तहत 11 महिलाओं को मिली मशीन
विज्ञापन
महिला को सिलाई मशीन देते ऐरायां ब्लाक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। ऐरायां ब्लाक सभागार में मंगलवार को टेलरिंग शॉप योजना के तहत 11 महिला लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। मशीनें पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी। ब्लाक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह ने मशीनों का वितरण किया।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना लागू की है। एडीओ समाज कल्याण दीपक कुमार ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक महिला लाभार्थी को पायदान समेत एक युनिवर्सल बड़ी मशीन, इंटरलाकिंग बड़ी मशीन, बिजली मोटर, कैंची, प्रेस, स्टूल, स्केल, नलकी, चाक, पट्टी, हुक आदि सामान दिया गया। इस सामान की लागत 20 हजार रुपये है।
इसमें 10 हजार रुपये अनुदान है। शेष 10 हजार रुपये लाभार्थी को 278 रुपये प्रति माह किश्त के आधार पर तीन साल में अदा करने होंगे। बताया कि नयनलता, ऊषा देवी, प्रियंका देवी, सुमन देवी, पूनम, नेहा, गुड़िया, रंजीता, सुमित्रा, भानूमती, सुमन सिंह को टेलरिंग का सामान दिया गया है। इस मौके पर एडीओ सहकारिता केके राय, जगदंबा प्रसाद आदि मौजूद रहे।